Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    मस्जिद में घुस गया कुत्ता, मुस्लिम भीड़ ने शिव मंदिर में कीर्तन कर रही हिंदू महिलाओं पर कर दिया पथराव: लाठी-डंडों से भी किया वार, UP के मुरादाबाद में भारी फोर्स तैनात


    उत्तर प्रदेश मुरादाबाद 
    इनपुट: समाचार डेस्क 

    मुरादाबाद  :----उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित एक गाँव की मस्जिद में पालतू कुत्ता घुस जाने पर दो समूहों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तरावीह की नमाज के बाद मंदिर में कीर्तन कर रही महिलाओं पर जमकर पथराव कर दिया। हालात को देखते हुए एसपी ग्रामीण ने गाँव में फ्लैग मार्च किया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। इस मामले में 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
    यह घटना जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गाँव की है। यहाँ सोमवार (24 मार्च 2025) की शाम को गाँव के ही विनोद कश्यप का पालतू कुत्ता मस्जिद में घुस गया। कुत्ते को असलम के बेटे ईशान ने ईंट मार दिया। हिंदू पक्ष ने कुत्ते को ईंट मारने का विरोध किया। यह बात दोनों समुदायों के बीच तनाव का कारण बन गया। हालाँकि, कुछ लोगों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत करा दिया।
    उसी दिन शाम को रमजान के महीने में होने वाली तरावीह की नमाज के बाद मुस्लिमों ने हंगामा कर दिया। तकरीबन 25-30 मुस्लिमों की भीड़ ने गाँव के मंदिर में भजन-कीर्तन कर रहीं रही कुछ महिलाओं पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने हिंदू पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा। कीर्तन में विनोद नाम का व्यक्ति भी शामिल था, जिसका कुत्ता मस्जिद में घुसा था।
    भीड़ में शामिल गाँव के ही असलम, शरीफ, रफीक, ईशान आदि ने धमकी देते हुए विनोद पर जानलेवा हमला कर दिया और उसका गला दबोचकर उसे दबाने की कोशिश की। उन्होंने विनोद और उसके भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और बुरे तरीके से पिटाई की। हमले की बात सुनकर हिंदू भी अपने घरों से बाहर आ गए। लोगों को आता देखकर आरोपित मौके से फरार हो गए।

    इस घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकाश सिंह और सीओ राजेश तिवारी भारी संख्या में पुलिस बल लेकर मौके पर पहुँच गया। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को तुरंत अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने विनोद कश्यप की तहरीर पर 30 आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    जिन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं, उनके नाम हैं- असलम, शरीफ, रफीक, ईशान, मिसबाहुल, अकरम, शकील, तौफीक, सफीक, अल्ली, फिरासत, इरफान, मजीद, शफीक, रिजवान, सलीम और उसके चार लड़के। इसके अलावा, पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से असलम, ईशान, शफीक और रफीक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
    बता दें कि बहादरपुर गाँव में मंदिर और मस्जिद एक ही रास्ते पर स्थित हैं। दोनों के बीच की दूरी सिर्फ 80 मीटर ही है। वहीं, बहादुरपुर गाँव में तीन चौथाई संख्या बहुसंख्यकों की है। वहीं, गाँव में एक चौथाई अल्पसंख्यक वर्ग के लोग हैं। गाँव के बुजुर्गों का कहना है कि इस गाँव में इससे पहले कभी कोई सांप्रदायिक विवाद नहीं हुआ है।

    Bottom Post Ad

    Trending News