उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
रसड़ा बलिया:---थाना रसड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 02.04.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 136/2025 धारा 303(2), 317(2) BNS से सम्बन्धित कबाड़ की दुकान के सामने से चोरी गया ठेला व लोहे का कबाड़ बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चोरी, नकबजनी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आशीष मिश्र के सफल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री विपिन सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता । थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 136/2025 धारा 303(2), 317(2) BNS से सम्बन्धित चोरी गयी कबाड़ की दुकान के सामने से एक अदद ठेला व लोहे का कबाड़ बरामद कर 03 नफर *अभियुक्तों 1. सत्या पासवान पुत्र रामाश्रय पासवान निवासी मल्लाह टोली कस्बा रसड़ा थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 25 वर्ष 2. रवि पासवान पुत्र रामेश्वर पासवान निवासी मल्लाह टोली कस्बा रसड़ा थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 21 वर्ष 3. सराफत अली पुत्र लियाकत अली निवासी उत्तरपट्टी नई बस्ती कस्बा रसड़ा थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 26 वर्ष* को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 03.04.2025 को थाना रसड़ा पुलिस टीम के उ0नि0 श्री देवेन्द्र कुमार मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र, जांच प्रार्थना पत्र, पेण्डिंग विवेचना में मामूर थे कि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना मिली की दिनांक 02.04.2025 को सोनईडीह में स्थित कबाड़ की दुकान के सामने से चोरी हुआ ठेला व लोहे का कबाड़ लेकर तीन व्यक्ति घोड़ा चौराहा की तरफ जा रहे है । उक्त सूचना पर विश्वास कर रसड़ा पुलिस टीम द्वारा घोड़ा चौक कब्रिस्तान के पास से तीनों अभियुक्तों को समय करीब 04.40 बजे पकड़ लिया गया । उनके कब्जे से चोरी का एक अदद ठेला व दो बोरी में लोहे का कबाड़ बरामद हुआ । बरामद माल को कब्जा पुलिस में लेकर थाने लाकर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 136/2025 धारा 303(2),317(2) BNS थाना रसड़ा जनपद बलिया
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सत्या पासवान पुत्र रामाश्रय पासवान निवासी मल्लाह टोली कस्बा रसड़ा थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 25 वर्ष
2. रवि पासवान पुत्र रामेश्वर पासवान निवासी मल्लाह टोली कस्बा रसड़ा थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 21 वर्ष
3. सराफत अली पुत्र लियाकत अली निवासी उत्तरपट्टी नई बस्ती कस्बा रसड़ा थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 26 वर्ष
बरामदगी-
1. 01 अदद ठेला
2. दो बोरी में लोहे का कबाड़
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 देवेन्द्र कुमार थाना रसड़ा जनपद बलिया
2. हे0का0 रविन्द्र कुमार यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया
3. का0 अंकुर कुमार वर्मा थाना रसड़ा जनपद बलिया
4. का0 पंकज कुमार थाना रसड़ा जनपद बलिया

TREND