उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
सुखपुरा बलिया:----थाना सुखपुरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद मोटर साइकिल बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व धर पकड़/ गिरफ्तारी, तलाश वांछित अभियुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त व प्रभारी निरीक्षक श्री रामायण सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 23.04.2025 को थाना सुखपुरा पुलिस टीम के *उ0नि0 कृष्णानन्द विश्वकर्मा* मय हमराहियान का0 हृदय प्रसाद, का0 दिनेश चौधरी के साथ मु0अ0सं0 099/2025 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गयी मोटरसाइकिल की बरामदगी की बाउम्मीद से थाने हाजा से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र सन्दिग्ध व्यक्ति व वस्तु व वाहन मे सुखपुरा चौराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 99/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. से सम्बन्धित अभियुक्त रोहित पुत्र ओमंप्रकाश राम निवासी जिगिरसड़ थाना खेजुरी जनपद बलिया उम्र 28 वर्ष को भरखरा पेट्रोल पम्प से करीब 100 मीटर पहले कुम्हिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर समय लगभग 08.50 बजे सुबह अभियुक्त के पास से चोरी की मोटर साईकिल की बरामदगी करते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा गया ।
संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 099/2025 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना सुखपुरा जनपद बलिया
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. रोहित पुत्र ओमंप्रकाश राम निवासी जिगिरसड़ थाना खेजुरी जनपद बलिया उम्र 28 वर्ष
बरामदगी-
1. एक अदद चोरी की मोटरसाईकल ग्लैमर नम्बर UP60AH1522, चेचिस नम्बर MBLJAR028JGA10763 व इंजन नम्बर JA06ERJGA11672
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री कृष्णा नन्द विश्वकर्मा थाना सुखपुरा बलिया
2. का0 दिनेश चौधरी थाना सुखपुरा बलिया
3. का0 हृदय प्रसाद थाना सुखपुरा बलिया

TREND