Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    भगवान के सतमार्गों पर चलना ही जीवन का लक्ष्य -सरल जी महराज




    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट संतोष मिश्रा 
     अयोध्या :---अयोध्या जनपद के विकासखंड तारुन अंतर्गत ग्राम सभा चरावां में माता प्रसाद तिवारी अवधेश तिवारी के आवास पर चल रही सप्त दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत महाज्ञान कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास श्रद्धेय स्वामी सरल जी महाराज ने कहा सात दिनों तक  श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से जीवों का उद्धार हो जाता है सरल जी महाराज ने बताया कथा करवाने वाले को भी पुण्य का लाभ मिलता है श्रीमद्भागवत कथा से क्षेत्र एवं समाज में जागरूकता एवं अध्यात्मिकता बनी रहती है कथा व्यास ने कहा महाराज   परीक्षित ने सुखदेव महराज के श्री मुख से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा को श्रवण कर भगवान के परम धाम को प्राप्त किया था। महराज परीक्षित के परमधाम के पश्चात उनके पुत्र जन्मेजय  ने सांपों को नष्ट करने के लिए यज्ञ आरम्भ किया। आस्तिक मुनि ने समझाया कि जन्मेजय आपके पिता परीक्षित महराज सुखदेव से श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा श्रवण कर भगवान  के परमधाम को प्राप्त किया था इसमें इन समस्त सांपों का कोई अपराध नहीं है विधिः का विधान अटल होता है जिसे कोई टाल नहीं सकता। उन्होंने कहा भागवत के अंतिम श्लोक में लिखा है परमात्मा नाम के संकीर्तन सुनने मात्र से समस्त पापों का नाश हो जाता है। इसलिए हमें सदैव परमात्मा नाम के संकीर्तन करते रहना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य यजमान माता प्रसाद तिवारी अवधेश तिवारी के साथ दूर दराज से चलकर आए धनंजय सिंह प्रधान समदा शिवरामपुर शिव प्रसाद सिंह योगेश चंद्र जोगी प्रदीप तिवारी जान्हवी नंदन तिवारी रजनीश तिवारी अजीत तिवारी शोभनाथ मिश्रा शिवकुमार तिवारी करुणा शंकर मिश्रा एवं समस्त क्षेत्र के सम्मानित ग्राम वासियों एवं महिलाओं ने कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बने।।

    Bottom Post Ad

    Trending News