Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    हत्या करने से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 



    बलिया उत्तरप्रदेश:---थाना कोतवाली जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या करने से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

     पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया श्री कृपा शंकर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता ।

    उल्लेखनीय है कि दिनांक-30.03.2025 को वादी की बहन नेहा परवीन उम्र 29 वर्ष जिसकी शादी हामीद पुत्र फकरे आलम निवासी घनी थाना सोहावल जनपद गाजीपुर के साथ हुई थी लेकिन इसी बीच वादी की बहन को जमील अहमद पुत्र मो0 कलाम अजाद निवासी जे पी नगर थाना कोतवाली जनपद बलिया ने किसी बहाने से होटल महावीर बलिया में बुला कर उसी होटल मे किसी बात को लेकर उसकी हत्या कर दिया। परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा दिनांक-02.04.2025 को मु0अ0स0 -135/2025 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में आज दिनांक 04.04.2025 को प्रभारी निरीक्षक मय हमराह का0 मनीष कुमार शुक्ला,का0 शत्रुघन ,का0 प्रिन्स सिंह के सरकारी वाहन यू0पी 70 एजी 3614 मय चालक हे0का प्रदीप कुमार के साथ रवाना शुदा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित विवेचनात्मक कार्यवाही में  क्षेत्र मे मामूर थे । प्राप्त सूचना पर *अभियुक्त जमील अहमद पुत्र अबुल कलाम आजाद निवासी प्रेमचक उर्फ उमरगंज थाना कोतवाली जिला बलिया* को जुर्म से अवगत कराते हुए वांछित होने के कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार समय करीब 13.25 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत  किया गया।

    संबंधित अभियोग-
    1. मु0अ0स0 135/2025  धारा 103(1) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बलिया। 
    गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
    1. जमील अहमद पुत्र अबुल कलाम आजाद निवासी प्रेमचक उर्फ उमरगंज थाना कोतवाली जिला बलिया 
    गिरफ्तारी करने वाली टीम-
    1. प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह थाना कोतवाली जनपद बलिया ।
    2. का0 प्रिन्स सिंह थाना कोतवाली जनपद बलिया ।
    3. का0 मनीष कुमार शुक्ला थाना कोतवाली जनपद बलिया ।
    4. का0 शत्रुघन थाना कोतवाली जनपद बलिया ।


    Bottom Post Ad

    Trending News