उत्तर प्रदेश अयोध्या
इनपुट :संतोष मिश्रा
अयोध्या :----किसानो की बिभिन्न समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन तारुन ब्लाक इकाई की मासिक पंचायत ब्लाक के सामने स्थित पंचायत भवन पर प्रीति पाण्डेय की अध्यक्षता मे की गयी | पंचायत मे पहुँचे एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार ने एडीओ समाज कल्याण मनीष वर्मा के साथ पंचायत बिभाग से सम्बंधित समस्याओ का ज्ञापन लिया | बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने मे किये जा रहे भ्र्ष्टाचार मे पुरानी केबिल को बिना किसी आदेश के वापस लेकर स्मार्ट मीटर लगाया जाने पर संगठन ने विरोध जताया है | उपभोक्ताओं द्वारा निजी पैसे से खरीदी गयी केबिल बिना किसी आदेश के बिभाग उठा ले जा रहा है और कही कही धन उगाही करके स्मार्ट मीटर लगा दे रहा है | बिभागीय अधिकारी कोई जीवो देने मे आनाकानी कर रहे है | इस मामले की भाकियू अब तक जिले मे लगाये गये स्मार्ट मीटर की भौतिक सत्यापन कराने तथा बिद्युत विभाग से मामले मे स्पष्ट आदेश जारी करने की मांग करती है | जिससे उपभोक्ताओं मे व्याप्त भ्र्म खत्म हो | इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी राज सिंह पर फिल्ड मे न जाकर कार्यालय मे बैठ कर काम करने का आरोप संगठन नेताओं ने लगाया है |
ब्लाक स्तरीय समस्याओ मे बीडीओ द्वारा लंबित समस्याओ का समयबध्य से कार्य न करने पर संगठन ने नाराजगी ब्यक्त की है और अग्रिम आंदोलन की रणनीति तैयार की है |
अन्य थाने से सम्बन्धित पांच सूत्री समस्याओ पर प्रभारी निरीक्षक लल्लन यादव प्रकरण का निस्तारण कराने का आश्वासन संगठन नेताओं को दूरभाष पर दिया है | पंचायत मे प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा, जिलाध्यक्ष राम जनम यादव, रामजीत पांडेय, प्रीति पांडेय, रवि गोस्वामी, गोलू गोस्वामी, श्रवण सैनी, करताबा देवी, गंगाजली, जिंन्नू अली, राम कृष्ण पांडेय, सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता रहे मौजूद |

TREND