Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    दुष्कर्म एवं पाक्सों एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    फेफना बलिया:----थाना फेफना, जनपद बलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म एवं पाक्सों एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

     पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री मो0 उस्मान व थानाध्यक्ष श्री अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में थाना फेफना पुलिस टीम को मिली सफलता।
           
    उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.04.2025 को प्रार्थी द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0- 90/2025 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सों एक्ट पंजीकृत किया गया था, मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीडिता का मेडिकल करवानें के बाद विवेचना मा0 न्या0 के आदेश के अनुक्रम में बयान 183 बीएनएसएस कराया गया, जिसका अवलोकन किया गया तो पीडिता की उम्र 17 वर्ष 2 माह, जिसके बयान आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 74 बी.एन.एस व 7/8 पाक्सों एक्ट का नही पातें हुए मुकदमा उपरोक्त में धारा 74 बी.एन. एस व 7/8 पाकसों एक्ट की घटोत्तरी करते हुए मुकदमा उपरोक्त में धारा 62, 64,127(2)बी.एन.एस व 4/18 पाक्सों एक्ट की बढोत्तरी की गई।
              
    इसी क्रम में आज दिनांक 26.04.2025 को थाना फेफना पुलिस टीम के उ0नि0 गुरु प्रसाद सिंह, मय हमराह का0 विकास कुमार, का0 रवि यादव के साथ मु0अ0सं0 90/25 धारा 62, 64 ,127(2) BNS व 4/18 पाक्सों एक्ट से सम्बन्धित विवेचना/ अभियुक्त की गिरफ्तारी में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित *अभियुक्त आत्मा प्रजापति उर्फ करिया पुत्र कृष्णमोहन प्रसाद प्रजापति निवासी बहादुरपुर थाना फेफना जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष* को फेफना गांधी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास से समय लगभग 06.40 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

    सम्बन्धित अभियोगः-
    1. मु0अ0सं0 90/25 धारा  62, 64 ,127(2) BNS  व 4/18 पाक्सों एक्ट थाना फेफना जनपद बलिया ।
     गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    1.आत्मा प्रजापति उर्फ करिया पुत्र कृष्णमोहन प्रसाद प्रजापति निवासी बहादुरपुर थाना फेफना जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष।
    अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
    1 मु0अ0सं0 90/25 धारा 62, 64 ,127(2) BNS  व 4/18 पाक्सों एक्ट थाना फेफना जनपद बलिया।  
    2.मु0अ0सं0 232/24 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना फेफना जनपद बलिया।
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
    1. उ0नि0 श्री गुरु प्रसाद सिंह थाना फेफना, जनपद बलिया 
    2. का0 विकास कुमार थाना फेफना,जनपद बलिया ।
    3. का0 रवि यादव थाना फेफना, जनपद बलिया


    Bottom Post Ad

    Trending News