उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
उभांव बलिया:---थाना उभांव जनपद बलिया की पुलिस द्वारा हनुमान मन्दिर ग्राम पशुहारी में दान पेटिका चोरी करने वाले चार नफर अभियुक्त (02 बाल अपचारी ) को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से दान पेटिका व 3079 रुपये बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसडा श्री आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 22.04.25 को थाना उभांव प्र0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए क्षेत्र में मामूर थे । ग्रामवासी गरगजपुर थाना उभांव जनपद बलिया की मदद से ग्राम पशुहारी मे स्थित हनुमान मन्दिर के दान पेटिका से 3079 रुपये की चोरी करने वाले चार नफर *अभियुक्तगण 1.विकाश उर्फ आयुष कुमार पुत्र हीरालाल निवासी कुशहा नसीरपुर थाना मधुबन जनपद मऊ, 2. राजन कन्नौजिया पुत्र पतरू निवासी ग्राम पशुहारी थाना उभांव जनपद बलिया व दो नफर बाल अपचारी* को ग्राम पशुहारी मनुमान मन्दिर से कुछ दूरी पर किया गया गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से उक्त मन्दिर के दान पेटिका व 3079 रुपये बरामद करते हुए मु0अ0स0 110/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर फर्द बरामदगी /गिरफ्तारी के आधार पर धारा 317(2)बीएनएस की बढोत्तरी व विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0स0 मु0अ0स0 110/2025 धारा 303(2),317(2)बीएनएस अधि0 थाना उभांव बलिया
गिरफ्तार अभि0 का नाम व पता-
1. विकाश उर्फ आयुष कुमार पुत्र हीरालाल निवासी कुशहा नसीरपुर थाना मधुबन जनपद मऊ,
2. राजन कन्नौजिया पुत्र पतरू निवासी ग्राम पशुहारी थाना उभांव जनपद बलिया
3. दो नफर बाल अपचारी
बरामदगी-
1. 01 अदद मन्दिर की दान पेटिका
2. 3079 रू0 नकद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह थाना उभांव जनपद बलिया
2. उ0नि0श्री सूरज पटेल थाना उभांव बलिया
3. हे0का0 आत्मा यादव थाना उभांव बलिया
4. का0 सत्येन्द्र पासवान थाना उभांव बलिया

TREND