उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---श्री अशोक कुमार तिवारी के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 30,000.00/-रूपये को दिनाँक-29.04.2025 को साइबर थाना बलिया द्वारा उनके खाते मे वापस कराया गया।
संक्षिप्त विवरणःउल्लेखनीय है कि दिनाँक-27.02.2024 को शिकायतकर्ता श्री अशोक कुमार तिवारी पुत्र स्व0 श्री कालिका तिवारी निवासी मिश्रा कॉलोनी काजीपुरा थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व साइबर सेल कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी जिसमें शिकायतकर्ता के भारतीय स्टेट बैंक खाते से दिनाँक-27.02.2024 को कुल-45,000.00/- रूपये (शब्दो में- पैतालिस हजार रूपये मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे थाना साइबर क्राइम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-29.04.2025 को शिकायतकर्ता श्री अशोक कुमार तिवारी को धोखाधड़ी की धनराशि कुल-45,000.00/- रूपये वापस करा दिया गया है तथा शेष धनराशि वापस कराने का निरन्तर प्रयास जारी है । शिकायतकर्ता श्री अशोक कुमार तिवारी द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम बलियाः-
1- निरीक्षक श्री अंशुमान यदुवंशी (प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया)
2- निरीक्षक श्री योगेन्द्र प्रसाद सिंह (थाना साइबर क्राइम बलिया)
3- मुख्य आरक्षी मो0 इमरान खान (साइबर सेल)
4- मुख्य आरक्षी मो0 जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया)
5- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया)
6- आरक्षी कुलदीप दूबे (थाना साइबर क्राइम बलिया)
7- आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
8- आरक्षी शनि यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
9- म0 आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया)
10- क0आ0 शीतांशु सिंह (थाना साइबर क्राइम बलिया)