नई दिल्ली
इनपुट: समाचार डेस्क
नई दिल्ली :---- आज यानी एक अप्रैल 2025 से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है. यह दिन फ़ाइनेंस, बैंकिंग और पेंशन सहित अन्य मामलों के लिए ख़ास है, क्योंकि पहले दिन से ही इनमें महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने वाले हैं. निर्मला सीतारमण ने इस साल के बजट में नए आयकर स्लैब की घोषणा की थी, जो अब लागू होंगे. इसके तहत 12 लाख रुपए तक की सालाना आय वाले लोगों को कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा. इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को 75 हज़ार रुपए के स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ भी मिलेगा. नए इनकम टैक्स स्लैब लागू से 6 बड़े बदलाव होने वाले हैं।

TREND