Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    धारा-74,109,115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 


    सिकंदरपुर बलिया:---थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा धारा-74,109,115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद ।
     पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री गौरव कुमार व प्रभारी निरीक्षक श्री विकास चन्द पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 03.04.25 को थाना सिकन्दरपुर प्रभारी निरीक्षक  विकास चन्द पाण्डेय मय हमराह के देखभाल क्षेत्र चेकिंग वाहन/संदिग्ध व्यक्ति व वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 87/2025 धारा 74,109,115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर वांछित अभियुक्त राजू राजभर पुत्र कैलाश राजभर निवासी सीसोटार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष* को बहदग्राम सिसोटार चौराहा के पास बंधे से गिरफ्तार किया गया, जिसकी जामा तलाशी से घटना मे प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद हुआ। जिसके आधार पर 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त राजू राजभर उपरोक्त को  समय 09.25 बजे गिरफ्तार कर  विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया । 
     
     सम्बन्धित अभियोग-
    1.मु0अ0सं0 87/2025 धारा-74,109,115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 व बढोत्तरी धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
     गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का नाम व पता-
    1.राजू राजभर पुत्र कैलाश राजभर निवासी सीसोटार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष ।

    बरामदगी-
    01 अदद नाजायज चाकू

    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
    1.प्र0नि0 विकास चन्द पाण्डेय थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
    2.उ0नि0 शकील अहमद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
    3.का0 कृष्णा चौधरी थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 
    4.का0 रविशंकर पटेल थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया


    Bottom Post Ad

    Trending News