नई दिल्ली
इनपुट:सोशल मीडिया
नई दिल्ली:---"सोना ने आज यानी 1 अप्रैल को ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,802 रुपए बढ़कर 90,966 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे पहले सोना 89,164 रुपए पर था।
हालांकि चांदी के दाम में आज गिरावट है। ये एक किलो चांदी की कीमत 1,060 रुपए गिरकर 99,832 रुपए प्रति पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹1,00,892 प्रति किलो पर था।

TREND