Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    BIG NEWS:दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार व अपहृता सकुशल बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    फेफना बलिया:----थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व अपहृता को किया गया सकुशल बरामद।

     पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री मो0 उस्मान व थानाध्यक्ष श्री अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 26.04.2025 को थाना फेफना पुलिस टीम के उ0नि0 शिवम कुमार वर्मा मय हमराह का0 ऋषिदेव यादव, म0का0 सुनीता के साथ देखभाल क्षेत्र पेण्डिंग विवेचना सम्बन्धित मु0अ0सं0 80/24 धारा 363, 366 भादवि में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अछतेश पाण्डेय पुत्र कन्हैया लाल पाण्डेय निवासी दामोदरपुर थाना गडवार जनपद बलिया को समय करीब 07.50 बजे  हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। पीडिता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 376 भादवि व 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

    सम्बन्धित अभियोगः-
    1. मु0अ0सं0 80/25 धारा 363, 366 व बढ़ोत्तरी धारा 376 भादवि व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना फेफना जनपद बलिया।
      
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    1. अछतेश पाण्डेय पुत्र कन्हैया लाल पाण्डेय निवासी दामोदरपुर थाना गडवार जनपद बलिया ।
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
    1-उ0नि0 श्री शिवम कुमार वर्मा थाना फेफना, जनपद बलिया 
    2-    का0 ऋषिदेव यादव थाना फेफना,जनपद बलिया ।
    2-     म0का0 सुनीता थाना फेफना, जनपद बलिया।


    Bottom Post Ad

    Trending News