उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया :--क्षेत्र के किशुनीपुर गांव स्थित यश बाबा मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गायकों ने भक्ति और श्रृंगार रस पर आधारित होली एवं चैता गीत गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। दूरदराज से आए श्रोताओं ने चैता का भरपूर आनंद उठाया।
व्यास राकेश गिरी ने अपनी पारंपरिक चैता गीत- रामजी जनमले ए रामा चइत महीनवा.. कइनी हम सोरहो श्रृंगार, सइयां नाही अईले.. महुआ बिनन हम ना जाएब ए रामा, बाबा बगईचवा.. सहित कई गीतों की प्रस्तुति कर लोगों को खूब झुमाया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित दुबे, समाजसेवी रामचंद्र दुबे, भोला दुबे सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से यश बाबा को पुष्प अर्पित कर एवं दीप ज्योति जलाकर कराया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित दुबे ने कहा कि चैत मास बेहद शुभ माना जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम से सामाजिक सद्भावना और समरसता कायम होती है। तथा आपसी भाईचारे के साथ प्रेम भी बढ़ता है।
इस मौके पर धर्मेंद्र तिवारी, अन्नपूर्णानंद तिवारी, कौशल दुबे, राजा दुबे, काशी ठाकुर, वासुदेव यादव, संजय वर्मा, मुन्ना दुबे, वीरेंद्र गुप्ता, नंदलाल यादव, रत्नेश दुबे, मनोज वर्मा, सोनू दुबे, टुनू मास्टर, राजा दुबे, रंजीत दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

TREND