Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    यूपी में अब घुसने से पहले थर्राएंगे आतंकी,एसटीएफ के पास होगी वो राइफल


    उत्तर प्रदेश लखनऊ 
    इनपुट: रमाशंकर गुप्ता 

    लखनऊ :---यूपी में अब घुसने से पहले थर्राएंगे आतंकी, एसटीएफ के पास होगी वो राइफल।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाल के दिनों में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद यूपी की कानून व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए यूपी पुलिस को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने जा रही हैं।

    अब योगी सरकार ने एसटीएफ को पांच हज़ार अत्याधुनिक हथियार खरीदने का बजट जारी कर दिया है। गृह विभाग ने एसटीएफ को 9 एमएम की तीन हज़ार पिस्टल 5.56 एमएम की दो हज़ार रायफल खरीदने की मंजूरी दी है पिस्टल खरीदने के लिए 8.36 करोड़ रुपए और रायफल खरीदने के लिए 18.62 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं एसटीएफ को 330 असॉल्ट रायफल खरीदने की भी मंजूरी दी गई है।

    आपको बतादें कि यूपी एसटीएफ आतंकियों और अपराधियों के एनकाउंटर में 9 एमएम पिस्टल का इस्तेमाल करती है इससे पहले जो 9 एमएम की पिस्टल हुआ करती थी वह काले रंग का हुआ करती थी लेकिन इतनी ज्यादा मॉडर्न नहीं थी अब जो 9 एमएम की पिस्टल यूपी एसटीएफ इस्तेमाल करने जा रही है वह काफी माॅर्डर्न है एक साथ 19 गोलियां फायर हो सकती हैं।

     सटीक निशाना लगाने के लिए लाल रंग की रेज निकलती है। 9 एमएम के पिस्टल में साइलेंसर भी लगा हुआ है जिससे कि जब गोली चलेगी तो आवाज नहीं आएगी मिली जानकारी के अनुसार 9 एमएम पिस्टल के लिए 15.50 लाख और 5.56एम‌एम राइफल के लिए 20 लाख कारतूस खरीदे जाएंगे इसके अलावा अन्य हथियारों के लिए भी 4 लाख कारतूसों की व्यवस्था होगी।

    Bottom Post Ad

    Trending News