Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान



    उत्तर प्रदेश लखनऊ 
    इनपुट: रमाशंकर गुप्ता 
    लखनऊ:--- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीटीआई को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राजनीति में हमेशा के लिए नहीं आए हैं और उनका लक्ष्य जनता की सेवा करना है।
    योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं दिल से एक योगी हूं और राजनीति मेरा पूर्णकालिक व्यवसाय नहीं है। भाजपा ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे मैं निभा रहा हूं, लेकिन मैं हमेशा के लिए राजनीति में नहीं हूं।”
    गौरतलब है कि इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री पद के संभावित दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।
    प्रधानमंत्री मोदी के हाल ही में संघ मुख्यालय जाने के बाद इन अटकलों को और बल मिला है। हालांकि, योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा पर है।

    Bottom Post Ad

    Trending News