Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    अपर पुलिस अधीक्षक ने दुबहर थाने का किया वार्षिक निरीक्षण



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया :--पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए मंगलवार के दिन अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर द्वारा दुबहर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने के सभी रजिस्टर, महिला हेल्पडेक्स, सीसीटीएनएस कक्ष एवं मुक़दमों  से संबंधित पत्रावली का गहन अवलोकन किया। इस दौरान थाने पर पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें सलामी दी गई।

     निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष के प्रयास से थाने की रंगाई, पुताई एवं साफ सुथरी व्यवस्था को देखकर सहना भी की। उन्होंने थानाध्यक्ष दुबहर को निर्देश दिया कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से होना चाहिए। लोग थाने पर अपनी समस्या लेकर के आते हैं तो स्वस्थ्य पुलिसिंग के तहत सभी को बेहतर न्याय उपलब्ध कराना पुलिस का काम है।
     निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के अलावा पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मी, चौकीदार आदि सब मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News