Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा वार्षिक निरीक्षण, सर्वसम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बलिया उत्तरप्रदेश:---अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर  द्वारा दुबहड़ थाने का किया गया वार्षिक निरीक्षण, सर्वसम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
     
     पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 01.04.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर  द्वारा थाना दुबहड़ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना दुबहड़ पुलिस टीम द्वारा गार्द सलामी दी गयी। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय  द्वारा थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, त्यौहार रजिस्टर, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, शस्त्रागार, मालखाना चेक किया गया तथा थाना का मेस, थाना परिसर का भी निरीक्षण किया गया ।
           
     तत्पश्चात थाना स्थानीय पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों से शस्त्र खोलने व बाँधने आदि की कार्यवाही करवायी गयी । थाने पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों का बीट बुक चेक करते हुए थाना दुबहड़ के सभी अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार, सहित थाना दुबहड़ के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।


    Bottom Post Ad

    Trending News