Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    गंगा आरती में गूंजी काशी हो मांस- मदिरा मुक्त क्षेत्र, विशेष आरती के पूर्व उठी मांग



    उत्तर प्रदेश वाराणसी 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    वाराणसी :---शिव की नगरी काशी के गंगा तट पर यूँ तो कई घाटों पर नित्य प्रतिदिन सायंकालीन गंगा आरती आयोजित होती हैं लेकिन आज की आरती विशेष उद्देश्य के लिए आयोजित हुआ, इस विशेष आरती में जहां मध्य प्रदेश सरकार को धन्यवाद किया गया तो वही गंगा आरती में उपस्थित सनातनी जनों ने उत्तर प्रदेश सरकार से काशी को भी मांस मदिरा मुक्त करने का निवेदन प्रेषित किया।

    मध्यप्रदेश सरकार के इस फैसले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में खुशी का माहौल है.बकायदा इसके लिएगंगोत्री सेवा समिति, सामाजिक संस्था आगमन और ब्रह्म सेना के सदस्यों ने मध्यप्रदेश सरकार के इस साहसिक कदम के लिए विशेष गंगा पूजन कर उनका धन्यवाद जताया।

    दरसअल,पौराणिक नगरी काशी में  चार साल से आगमन सामाजिक संस्था और ब्रह्म सेना मांस मदिरा के पूर्ण बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही है.इसको लेकर जागरूकता अभियान के साथ विरोध भी किया जा रहा है.इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में हुई केबिनेट के बैठक में उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मण्डलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मण्डला, मुलताई, मंदसौर और अमरकंटक की सम्पूर्ण नगरीय सीमा में एवं सलकनपुर, कुण्डलपुर, बांदकपुर, बरमानकलां, बरमानखुर्द और लिंगा की ग्राम पंचायत सीमा में समस्त मदिरा दुकानों एवं बार को बंद करने का फैसला लिया गया है।

    आगमन संस्था के संस्थापक डॉ संतोष ओझा ने कहा कि काशी आज हम लोगो ने दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति द्वारा होने वाली नित्य गंगा आरती में विशेष पूजन अर्चन कर मध्यप्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापन किया है और प्रदेश के योगी सरकार से यह मांग की है कि वो काशी के अन्तरगृही क्षेत्र में भी मांस मदिरा के बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगाए।

    गंगोत्री सेवा समिति के पं किशोरी रमन दूबे बाबू महराज और दिनेश शंकर दूबे ने आरती में आये भक्तों से काशी में भी पवित्र रखने के लिए समर्थन करते हुए दोनों हाथ उठावा कर हर हर महादेव का उद्घोष कराया। साथ ही सरकार से काशी में मांस मदिरा बंद कराने का आग्रह किया।
    ब्रह्म सेना के अध्यक्ष डॉ गिरीश तिवारी ने भी योगी सरकार से साहसिक निर्णय लेने का निवेदन किया।

    संस्था के सदस्यों के साथ गंगा आरती में देश भर के अलग अलग हिस्सों से आए श्रद्धालुओ ने भी एक सुर में संस्था के मुहिम का साथ देने और उन्होंने भी इस पवित्र नगरी में मांस मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग सरकार से की।

    Bottom Post Ad

    Trending News