Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    चीफ इंजीनियर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद



    उत्तर प्रदेश प्रयागराज 
    इनपुट: समाचार डेस्क 
    चोरी और लूट की वारदात में असफल हत्यारों ने दिया था घटना को अंजाम

     प्रयागराज :---पूरामुफ्ती पुलिस, एस0ओ0जी0 जनपदीय/नगर व सर्विलांस सेल नगर की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-53/2025 धारा 103(1) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों 01.सौरभ कुमार उर्फ बाबू पासी पुत्र शिवकुमार, 02.शिवकुमार पुत्र जगरूप लाल व03.सुनीता पत्नी शिवकुमार निवासीगण लाल बिहारा बमरौली थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर सोमवार को भरेठा मोड़ मरिया डीह जाने वाली सड़क के पास थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से हत्या मे प्रयुक्त 01 अवैध पिस्टल .32 बोर मय 01 अवैध जिन्दा कारतूस .32 बोर, 01 अवैध तमन्चा .315 बोर मय 04 अवैध जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 61(2)बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर दिए।

    Bottom Post Ad

    Trending News