उत्तर प्रदेश अयोध्या
इनपुट:संतोष मिश्रा
धर्म सेना का ऐलान हिंदुओं के साथ हो रही बर्बर और संवेदनहीन हत्या बंद हो!
अन्यथा सनातनी हिंदू संवैधानिक तरीके से कानून अपने हाथों में लेने के लिए विवश होंगे-- *धर्म सेना प्रमुख
अयोध्या :---जम्मू-कश्मीर के पहलगांम में आतंकवादियों द्वारा चुन-चुन कर की गई निर्मम हत्या के विरोध में धर्म सेना ने जमुनियाबाग से रिकाबगंज चौराहे तक सांकेतिक हिंदू आक्रोश यात्रा निकालकर भारत सरकार से की अपील। हंसते खेलते परिवारों से धर्म पूछ कर गोली मारने वाले दरिंदों का सफाया हो। घटना में जान गवाने वाले हिंदू परिवारों को एक-एक करोड रुपए का मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दिया जाए। पाक अधिकृत कश्मीर को भारत सरकार अपने नियंत्रण में लेने के लिए अविलंब कदम उठाए। अविलंब सनातन बोर्ड का गठन हो। धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे ने कहा भारत का प्रत्येक सनातनी हिंदू आपके द्वारा लिए गए निर्णय में आपके साथ रहेगा। इस हिंदू आक्रोश यात्रा के दौरान धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे, महंत सीताराम दास, दिनेश कुमार मिश्रा,सुमन दुबे, विजय तिवारी, विश्वनाथ पांडे, आशीष प्रताप राय, दिग्विजय नाथ पांडे, बद्री प्रसाद पांडे, दिनेश दास सहित सैकड़ो की संख्या में धर्म सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TREND