Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    एयरफोर्स ऑफिसर RK तिवारी की मौत हो गईजवानों को पैरा जंपिंग की ट्रेनिंग दे रहे थे, लेकिन खुद का पैराशूट नहीं खुला

    उत्तर प्रदेश आगरा 
    इनपुट:सोशल मीडिया 


    आगरा में पैराशूट नहीं खुलने से एयरफोर्स ऑफिसर RK तिवारी की मौत हो गई। वो जवानों को पैरा जंपिंग की ट्रेनिंग दे रहे थे, लेकिन खुद का पैराशूट नहीं खुल सका। जिस वजह से वो आसमान से सीधा जमीन पर गिरे।

    हेलिकाॅप्टर से छलांग के दौरान पैराशूट में आई खामी...वारंट अफसर की मौत, जवानों को दे रहे थे ट्रेनिंग।




    आगरा :---में तैनात वायुसेना के वारंट अफसर पैराट्रूपर जंप इंस्ट्रक्टर राम कुमार तिवारी (41) शनिवार सुबह प्रशिक्षण देते समय गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो घंटे बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।वह मूलरूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले थे।

    गांव बेलहा, लालगंज कोतवाली, प्रतापगढ़ के रहने वाले रामकुमार तिवारी शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे प्रशिक्षण ले रहे जवानों को हेलिकॉप्टर से कूदने की ट्रेनिंग दे रहे थे। बताते हैं कि जंप के दौरान बीच में पैराशूट में खामी आ गई, जिससे हाई लैंडिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। आईसीयू में उनका इलाज चला, जहां पूर्वाह्न लगभग 11:40 बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

    गांव से लौटे थे कुछ दिन पहले
    वारंट अफसर का परिवार आगरा में ही उनके साथ रहता है। परिवार में पत्नी प्रीति तिवारी और बेटे यश (14) और कुश (10) हैं। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौत सुनकर पत्नी बेसुध हो गईं। पिता रमाशंकर तिवारी और मां उर्मिला प्रतापगढ़ स्थित गांव में रहते हैं।

    पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही रामकुमार तिवारी गांव गए थे। वहां उन्होंने एक सप्ताह की छुट्टी बिताई थी। उनका पार्थिव शरीर गांव ले जाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार होगा।

    सैकड़ों छलांग का था अनुभव
    पैराट्रूपर आरके तिवारी ने वर्ष 2002 में एयरफोर्स जॉइन की थी। अपनी करीब 23 वर्ष की सेवा में उन्होंने एयरक्राफ्ट से सैकड़ों छलांग लगाई थीं। वह कुशल प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके थे। इसी कारण वह पैराट्रूपर जंप इंस्ट्रक्टर बनाए गए थे। वह जवानों को ट्रेनिंग देते थे।

    Bottom Post Ad

    Trending News