Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    गौतस्करी 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 पिकप में कुल 10 राशि गोवंश (06 राशि गाय व 04 राशि गोवंश बछड़ा) बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 





    रेवती बलिया:---थाना रेवती जनपद बलिया पुलिस द्वारा गौतस्करी करने वाला 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 पिकप में कुल 10 राशि गोवंश (06 राशि गाय व 04 राशि गोवंश बछड़ा) बरामद ।
     पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में हो रहे गौतस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम को मिली सफलता ।

           
    उल्लेखनीय है कि दिनांक-20.05.2025 को थाना रेवती पुलिस टीम के उ0नि0 श्री अवनीश त्रिपाठी मय हमराह हे0का सलाउद्दीन अंसारी, का0 शैलेष कुमार थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वाहन से मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर गोतस्करी करने वाले *02 नफर अभियुक्त 1.अभिषेक कुमार यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी बड़ागांव थाना मनियर जनपद बलिया 2.मोहित  कुमार तुरहा पुत्र स्व0 नन्दलाल तुरहा निवासी रेवती वार्ड न0 5 थाना रेवती जनपद बलिया* को कोलनाला क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 02 अदद पिकअप 1.UP60AT2352  2. UP60BT4335 के साथ 06 राशि गाय व 04 राशि गोवंश बछड़ा बरामद किया गया ।
    पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0सं0-234/2025 धारा 3/5A/8B गौ हत्या निवारण अधि0 थाना रेवती जनपद बलिया 
    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
    1. अभिषेक कुमार यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी बड़ागांव थाना मनियर जनपद बलिया
    2. मोहित  कुमार तुरहा पुत्र स्व0 नन्दलाल तुरहा निवासी रेवती वार्ड न0 5 थाना रेवती जनपद बलिया
    बरामदगी-
    1. 02 अदद पिकअप 1. UP60AT2352 2. UP60BT4335 
    2. 06 राशि गाय व 04 राशि गोवंश बछड़ा  
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
    1. उ0नि0 अवनीश त्रिपाठी थाना रेवती , बलिया 
    2. हे0का0 सलाउद्दीन अंसारी थाना रेवती , बलिया 
    3. का0 अजय चौधरी थाना रेवती बलिया  
    4. का0 शैलेष कुमार थाना रेवती बलिया 

    Bottom Post Ad

    Trending News