Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    धारा 303(2) BNSसे सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार कब्जे से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 
    दोकटी बलिया:---थाना दोकटी जनपद बलिया पुलिस द्वारा धारा 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । कब्जे से चोरी हुई मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर को किया गया बरामद ।
     पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री फहीम कुरैशी व प्रभारी निरीक्षक दोकटी के कुशल नेतृत्व में थाना दोकटी पुलिस टीम को मिली सफलता ।

    घटना का संक्षिप्त विवरण:
                                 उल्लेखनीय है कि दिनांक 24.05.2025 को थाना दोकटी पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ कि दिनांक 14.11.2024 को समय करीब 18.30 बजे दोकटी अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने से वादी की मोटरसाईकिल सुपर स्पलेन्डर ब्लैक कलर UP60AM4014 चोरी हो जाने व वादी के भाई के द्वारा दिनांक 15.11.2024 को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने व मो0सा0 उपरोक्त को काफी खोजने पर न मिलने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 123/2025 धारा 303(2)  बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था ।
                  
     इसी क्रम में आज दिनांक 25.05.2025 को प्रभारी निरीक्षक दोकटी द्वारा टीम गठित कर उ0नि0 श्री कमलाशंकर गिरि मय हमराह उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार मिश्रा, हे0का0 हरिओम सिंह, का0 नरसिंह पटेल द्वारा मु0अ0सं0 123/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त को मुखबीर खास की सूचना पर रामनगर तिराहा से दिनांक 25.05.2025 को 00.10 बजे अभि0 को गिरफ्तार किया गया नाम पता  पूछने पर अपना *नाम 1.राज उर्फ भोलू सिंह पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी ग्राम धतुरीटोला थाना दोकटी जनपद बलिया उम्र 21 वर्ष* बताया व अभि0 के कब्जे से एक अदद मो0सा0 सुपर स्पलेन्डर  बरामद की गयी । बरामद मो0सा0 पर UP60AL3552 अंकित है E चालान एप से चेक किया गया तो उस पर चेचिस नं0 MBLJAR038J9K33069 व ईंजन न0 JA05EGJ9K31364 अंकित होना पाया गया जिसे मो0 साईकिल पर अंकित चेचिस न0 MBLJA038J9K33069 व ईंजन न0 JA05EGK9C40378 से भिन्न हैं । बाद बरामगदगी मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(4),318(4),319(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गयी ।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा  जा रहा है ।
    सम्बन्धित अभियोग-
    1.मु0अ0सं0 123/2025 धारा 303(2),317(4),318(4),319(2) बी0एन0एस0 थाना दोकटी जनपद बलिया ।
    अभियुक्त का नाम पता-
    1.राज उर्फ भोलू सिंह पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी ग्राम धतुरीटोला थाना दोकटी जनपद बलिया उम्र 21 वर्ष 
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
    1.उ0नि0 श्री कमलाशंकर गिरि थाना दोकटी जनपद बलिया ।
    2.उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार मिश्रा थाना दोकटी जनपद बलिया ।
    3.हे0का0 हरिओम सिंह थाना दोकटी जनपद बलिया ।
    4.का0 नरसिंह पटेल थाना दोकटी जनपद बलिया ।


    Bottom Post Ad

    Trending News