Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Big News दहेज हत्या व डीपी एक्ट से सम्बंधित 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बांसडीहरोड, बलिया:---थाना बांसडीहरोड, जनपद बलिया द्वारा दहेज हत्या व डीपी एक्ट से सम्बंधित 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।

      पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों, अभियुक्तों/वारण्टीयों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी श्री प्रभात कुमार बाँसडीह व थानाध्यक्ष श्री अजय पाल के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक-10.05.2025 को थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम के उ0नि0 दिनेश कुमार मय हमराह के साथ चेकिंग तलाशी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 86/2025 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वाछिंत अभियुक्त 1. मुकेश बिन्द पुत्र सत्तन बिन्द निवासी ग्राम डुमरी थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया उम्र करीब 29 वर्ष 2. सत्तन बिन्द पुत्र स्व0 सुरुज बिन्द निवासी ग्राम डुमरी थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया उम्र करीब 62 वर्ष* को डुमरी पुलिया के पास से समय 9.20 बजे गिरफ्तार किया गया है अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0न्यायालय भेजा जा रहा है । 

    सम्बन्धित अभियोग
    1. मु0अ0सं0 86/2025 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया
    गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता -
    1. मुकेश बिन्द पुत्र सत्तन बिन्द ग्राम डुमरी थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया उम्र करीब 29 वर्ष 
    2. सत्तन बिन्द पुत्र स्व0 सुरुज बिन्द  ग्राम डुमरी थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया उम्र करीब 62 वर्ष
     गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
    1.उ0नि0 दिनेश कुमार थाना बांसडीह रोड,बलिया
    2.हे0का0 मनरूप यादव थाना बांसडीह रोड,बलिया
    3.का0 सरफराज अहमद थाना बांसडीह रोड,बलिया


    Bottom Post Ad

    Trending News