उत्तर प्रदेश मथुरा
इनपुट:सोशल मीडिया
मथुरा उत्तर प्रदेश:---विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। उन्होंने केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।
आश्रम पहुंचते ही विराट ने महाराज को दंडवत प्रणाम किया।
इस दौरान विराट ने महाराज जी से करीब सात मिनट तक एकांत में वार्तालाप किया, प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का से पूछा- प्रसन्न हो? इस पर मुस्कुराकर विराट ने कहा- हां। महाराज ने आशीर्वाद दिया- जाओ, खूब आनंदित रहो, और नाम जप करते रहो।

TREND