Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Black Opration फ़ॉरेस्ट का मामला - 21 दिन में 31 नक्सली मारे गए, 31 मार्च 2026 तक नक्सली सरेंडर करेंगे या मारे जाएँगे:सुरक्षाबल का बयान

    छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश 
    इनपुट:सोशल‌ मिडिया 



    छत्तीसगढ़:---सुरक्षाबलों का बयान - 21 दिन में 31 नक्सली मारे गए, 31 मार्च 2026 तक नक्सली सरेंडर करेंगे या मारे जाएँगे !! 
    HM अमित शाह ने कहा - 
    ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के विरुद्ध अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ (KGH) पर 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया,

    जिस पहाड़ पर कभी लाल आतंक का राज था, वहाँ आज शान से तिरंगा लहरा रहा है। कुर्रगुट्टालू पहाड़ PLGA बटालियन 1, DKSZC, TSC & CRC जैसी बड़ी नक्सल संस्थाओं का Unified Headquarter था, जहाँ नक्सल ट्रेनिंग के साथ-साथ रणनीति और हथियार भी बनाए जाते थे,

    नक्सल विरोधी इस सबसे बड़े अभियान को हमारे सुरक्षा बलों ने मात्र 21 दिनों में पूरा किया और मुझे अत्यंत हर्ष है कि इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों में एक भी casualty नहीं हुई। खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में भी अपनी बहादुरी और शौर्य से नक्सलियों का सामना करने वाले हमारे CRPF, STF और DRG के जवानों को बधाई देता हूँ। पूरे देश को आप पर गर्व है,

    प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम नक्सलवाद को जड़ से मिटाने के लिए संकल्पित हैं,मैं देशवासियों को पुनः विश्वास दिलाता हूँ कि 31 मार्च 2026 तक भारत का नक्सलमुक्त होना तय है।

    31 नक्सली मारे गए!
    कुर्रगुट्टालू पहाड़ पर 31 कुख्यात नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।नक्सलवाद के विरुद्ध अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ पर 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है।

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी खुद एक ट्वीट के माध्यम से दी है।इन दिनों सुरक्षा बलों ने नक्सल फ्री भारत के तहत नक्सलियों को खत्म करन के अभियान में तेजी लाई है।

    Bottom Post Ad

    Trending News