उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
बलिया उत्तरप्रदेश:----आवेदक / वादी श्री विष्णु कुमार के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 47989/- रूपये को दिनाँक-22.05.2025 को साइबर थाना बलिया द्वारा उनके खाते मे वापस कराया गया ।
संक्षिप्त विवरण-
दिनाँक-09.10.2024 को वादी मुकदमा श्री विष्णु कुमार पुत्र श्री सुभाष चन्द्र मौर्या निवासी बेल्थरा रोड थाना उभांव जनपद बलिया द्वारा थाना साइबर क्राइम कार्यालय आकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि वादी मुकदमा के इण्डियन बैंक और यूनियन बैंक के खाते से दिनाँक-11.09.2024 को कुल-53545.00/- रूपये (शब्दो में-तिरपन हजार पाँच सौ पैतालिस रूपये मात्र) गूगल पर फ्रॉड नंबर से फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है । इस तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-29/2024 धारा-66(डी) आई.टी. एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर क्राइम थाना बलिया के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-22.05.2025 को शिकायतकर्ता श्री विष्णु कुमार के इण्डियन बैंक खाते में मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धोखाधड़ी की धनराशि कुल-47989.00/- रूपये (शब्दों में- सैतालिस हजार नौ सौ नवासी रूपये मात्र) को वापस कराया गया तथा शेष धनराशि को वापस कराने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है । शिकायतकर्ता श्री विष्णु कुमार द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
पुलिस टीम थाना साइबर क्राइम जनपद बलिया -
1- निरीक्षक श्री अंशुमान यदुवंशी (प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया)
2- निरीक्षक श्री योगेन्द्र प्रसाद सिंह (साइबर थाना)
3- निरीक्षक श्री संजय शुक्ला (विवेचक/प्रभारी आईजीआरएस)
4- उ0नि0 श्री मनीष कुमार वरूण (प्रभारी साइबर सेल बलिया)
5- मु0आ0 मो0 इमरान (साइबर सेल बलिया)
6- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया)
7- आरक्षी शनि यादव (साइबर सेल बलिया)
8- म0 आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया)
9- का0 जितेन्द्र कुमार यादव (साइबर सेल बलिया)
10- आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
11- मु0आ0 मो0 जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया)
12- आरक्षी कुलदीप दूबे (थाना साइबर क्राइम बलिया)
13- क0आ0 शितांशु सिंह (थाना साइबर क्राइम बलिया)