Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सम्मानित हुए जिले के कई पत्रकार


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:---पत्रकारिता आमजन को न्याय दिलाने का मुख्य साधन है। जब व्यक्ति हर जगह से निराश हो जाता है तो पत्रकारिता के शरण में जाता है। जहां से उसको न्याय मिलने की उम्मीद दिखाई देने लगती है। इसी उम्मीद पर अंत में उस व्यक्ति को न्याय मिल भी जाता है। उक्त बातें मीडिया सेंटर अखार पर शुक्रवार के दिन हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में दुबहर ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह 'पुन्ना' ने बतौर मुख्य अतिथि ने कहीं।

     इस अवसर पर उन्होंने जिले के विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अनेक पत्रकारों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता के समक्ष अनेक चुनौतियों का सामना कर कलमकार अपनी लेखनी से लाखों लोगों को न्याय दिलाकर उनका भला कर रहे हैं। सच्चे अर्थों में इनसे बड़ा कोई समाजसेवी नहीं हो सकता।
     कार्यक्रम को एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में पत्रकारों को संगठित रहने की जरूरत है। संगठन एक ऐसा मंच है जो पीड़ित पत्रकारों के भी सुख-दु:ख में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करता है। जिला महामंत्री शशिकांत ओझा ने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से जीवन पर्यंत लोगों की सेवा करने वाले पत्रकारों के हित के लिए सरकारों एवं स्थानीय संस्थाओं को भी सोचना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष नितेश पाठक एवं शिक्षक गणेश जी सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया। आयोजक मण्डल द्वारा सभी अतिथियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रगट रणजीत सिंह ने किया।
    इस मौके पर जितेंद्र उपाध्याय, अजीत ओझा, सुनील दुबे, राजीव शंकर चतुर्वेदी, अतीश उपाध्याय, धनंजय तिवारी, केडी सिंह, कुलदीप दुबे एडवोकेट, अजय पांडेय, संतोष तिवारी, पूर्व प्रधान नफीस अख्तर, नागेंद्र तिवारी, रमेशचंद्र गुप्ता, त्रयंबक पांडेय 'गांधी', अख्तर अली, सूर्यप्रताप यादव, चिरंतन गुप्ता, बच्चन जी प्रसाद, शंकर प्रसाद चौरसिया, मोहम्मद वसीम, पन्नालाल गुप्ता, पवन गुप्ता, रामजी गिरी, हरेराम सिंह, संजय जायसवाल, श्रीभगवान चौधरी, गंगासागर राम, शिव टहल यादव, एवं थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News