उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:--पुलिस लाइन प्रांगण बलिया में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन, इस दौरान आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों/सुरक्षात्मक उपायों के प्रति किया गया जागरूक।
आज दिनांक 07.05.2025 को आपदा प्रबंधन के प्रति तैयारियों को सशक्त करने एवं जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बलिया श्री प्रवीण कुमार लक्षकार* व पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के नेतृत्व में जनपद के अन्य अधिकारीगण द्वारा पुलिस लाइन बलिया में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, SDRF व अन्य आपदा राहत इकाइयों ने भाग लिया। 

TREND