Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    दो बुलेट मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत में एक गंभीर रूप से घायल, दूसरे की मौत


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--एन.एच. 31 स्थित जनाड़ी तिराहा पुलिस पिकेट के निकट बुधवार की रात दो तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल तथा दूसरे की मौत हो गई।
    दुबहर थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि यह घटना रात करीब 10 बजे की है। ग्राम नगवां निवासी अखिलेश पांडेय (32 वर्ष) पुत्र नंद गोपाल पांडेय अपने मित्र अवनीश ओझा के साथ बुलेट से निमंत्रण पर किसी वैवाहिक समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बिसेनिडेरा निवासी कुनाल सिंह (20 वर्ष) पुत्र संगम सिंह की बुलेट से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर पुलिस पिकेट पर तैनात जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों के परिजनों को सूचित किया। बिना इंतजार किए लहूलुहान घायलों को तत्काल दुबहर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां जांचोपरांत डॉक्टरों ने अखिलेश पांडेय को मृत घोषित कर दिया। इनके मित्र अवनीश ओझा को भी चोटें आईं है। वहीं गंभीर रूप से घायल कुनाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
     घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। माता-पिता एवं धर्म पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इनके छोटे-छोटे दो बच्चे, एक पुत्र और एक पुत्री है।

    Bottom Post Ad

    Trending News