Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    क्षेत्र भ्रमण एवं ध्वजारोहण के साथ शतचंडी महायज्ञ का हुआ आगाज


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी स्थित उधोदास की मठिया पर आयोजित होने वाले 'शतचंडी महायज्ञ' का आगाज रविवार को भव्य ध्वजारोहण और नगर भ्रमण के साथ हुआ। गाजे-बाजे, शंखध्वनि और गगनभेदी जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में क्षेत्र की परिक्रमा की।
     महायज्ञ के आचार्य वासुदेवाचार्य के कृपा पात्र शिष्य श्रीप्रकाश महाराज ने ध्वजारोहण के उपरांत श्रद्धालुओं को संबोधित कर कहा कि शतचंडी महायज्ञ से न केवल क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि आती है, बल्कि इससे सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना जागृत करना और मानव कल्याण की भावना को सुदृढ़ करना है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष भगवान जी मिश्रा ने बताया कि इस महायज्ञ के माध्यम से समाज में शुद्ध आचरण और सात्विक जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रधानाध्यापक गणेश जी सिंह ने सफल ध्वजारोहण के लिए सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, विधिवत पूजा-पाठ और विद्वान कथावाचकों द्वारा प्रवचन आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक बना रहेगा।
     इस भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव, पूर्व प्रधान पिंटू मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता पवन गुप्ता, छात्र नेता राहुल मिश्रा, राजू मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, बसंत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत सिंह, अवध कुमार तिवारी, कामेश्वर पांडेय, नीरज सिंह, सुरेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News