Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Daily Rashifal:दैनिक राशिफल हिन्दू पंचांग वैदिक पंचांग जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल जानिएं : आचार्य पंडित चिंताहरण पांडेय

    ब्रह्मपुर बक्सर बिहार 
    इनपुट: विवेकानंद पांडेय 



     ब्रह्मपुर बक्सर बिहार:-- आज दिनांक - 18 मई  2025
    🌤️ दिन -  रविवार
    🌤️ विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
    🌤️ शक संवत -1947
    🌤️ अयन - उत्तरायण
    🌤️ ऋतु - ग्रीष्म ॠतु
    🌤️ मास - ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र वैशाख)
    🌤️ पक्ष - कृष्ण
    🌤️ तिथि - षष्ठी पूर्ण रात्रि तक
    🌤️ नक्षत्र - उत्तराषाढा शाम 06:52 तक तत्पश्चात श्रवण
    🌤️ योग - शुभ सुबह 06:43 तक तत्पश्चात शुक्ल
    🌤️ राहुकाल - शाम 05:32 से शाम 07:11 तक
    🌤️ सूर्योदय - 06:00
    🌤️ सूर्यास्त -  07:09
    👉 दिशाशूल - पश्चिम दिशा मे
    🚩 व्रत पर्व विवरण- 
    💥 विशेष- षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
    💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
    💥 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)
    💥 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
    💥 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।
              
    🌞 वैदिक पंचांग 🌞🌷 ज्योतिष शास्त्र 🌷
    🙏🏻 हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ परेशानियां जरूर रहती हैं। उन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिेए व्यक्ति हरसंभव कोशिश करता है। कई बार उसे सफलता मिलती है तो कई बार असफलता हाथ लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ आसान उपाय कर उन परेशानियों को खत्म किया जा सकता है। ये हैं कुछ आसान उपाय-
     ➡ 1. रुका हुआ पैसा पाने के लिए करें ये उपाय
    शुक्ल पक्ष के किसी सोमवार से यह उपाय शुरू कर लगातार 21 दिनों तक करें। सुबह जल्दी उठें। स्नान आदि कामों से निपटकर एक लोटे में साफ पानी लेकर उसमें 5 गुलाब के फूल डालकर सूर्य को अर्ध्य दें और भगवान सूर्य से समस्या निराकरण के लिए प्रार्थना करें। शीघ्र ही आपका अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है।
    2. सफलता पाने के लिए
    किसी भी बुधवार को सूर्य की ओर मुख करके नमस्कार करें। इसके बाद कच्चा सूत लेकर उस पर नीचे लिखा मंत्र पढ़ते हुए सात गठान लगाएं। अब उस सूत को ताबीज में भरकर पहन लें। अब प्रति बुधवार को यह तावीज निकालकर धूप-दीप दिखाकर पुन: धारण कर लिया करें। इस ताबीज को पहनकर आप जिस किसी भी काम को करने जाएंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।*
    🌷 मंत्र- ऊं गं गणपतये नम:
     ➡ 3. सुख-समृद्धि के लिए
    रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तुलसी को जल चढ़ाएं और गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और परिवार में शांति बनी रहती है।
              
    🌞 वैदिक पंचांग  🌞🌷 शरीर में ठंडी या गर्मी हो तो 🌷
    🔥 जिसके शरीर में बहुत गर्मी हो ...आँखे जलती हों उसको रात को सोते वक्त दायीं करवट लेटकर थोड़ा सोना चाहिए तो शरीर की गर्मी कम हो जाएगी और जिनका शरीर ठंडा पड़ जाता हो और ढीला हो उसको बायीं करवट सोना चाहिए ।
              
     वैदिक पंचांग : मई पंचक 2025 तिथि
    पंचक आरंभ: मई 20, 2025, मंगलवार, प्रातः  07:35 बजे
    पंचक अंत: मई 24, 2025, शनिवार को दोपहर 01:48 बजे

    जून पंचक 2025 तिथि
    पंचक आरंभ: जून 16, 2025, सोमवार, दोपहर 01:10 बजे
    पंचक अंत: जून 20, 2025, शुक्रवार, रात्रि 09:45 बजे


     जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष !

    अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।
     
    शुभ दिनांक : 9, 18, 27
     
    शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
     
    शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
     
    ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

     
    शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
     
    जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
    राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है


    मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
    आज का दिन भाग्योदयकारक रहेगा।
    व्यवसाय के साथ ही सामाजिक दृष्टिकोण से भी दिन लाभदायी रहेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य का शुभफल प्राप्त होगा। व्यापार में मनोवांछित सफलता मिलने से मन हर्षित रहेगा पुराने कार्यो से धन लाभ होगा नए सौदे भी हाथ लगेंगे परन्तु इनपर कार्य आरंभ आज नही हो सकेगा। आज सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है महिलाये आज स्वयं की गलती के कारण परेशान रहेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति सहज होगी। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।

    वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
    आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे फिर भी सभी को एक साथ प्रसन्न नही रख पाएंगे। कार्य व्यवसाय में मध्यान के बाद ही संतोषजनक लाभ होगा।। आज मनोरंजन एवं आराम में अधिक समय बितायेंगे मौज शौक के साथ ही घरेलू सुख सुविधा जुटाने  पर भी खर्च होगा। धार्मिक स्थानों के पर्यटन का अवसर मिलेगा। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। महिलाये आज कामना पूर्ति ना होने पर कुंठित मन से कार्य करेंगी। बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे विवेकी व्यवहार अपनाएं।

    मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
    आज के दिन आपका मन अनिर्णय की स्थिति में रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में प्रत्येक कार्य सोच विचार कर करें। नए कार्य का आरम्भ आज करना उचित नहीं। कार्य अधूरे रहेंगे गलत निर्णय के कारण हानि होने की संभावना भी है। परिवार के बुजुर्गो अथवा कार्य क्षेत्र में अधिकारियो के साथ मनमुटाव हो सकता है। महिलाये घर एवं बाहर की जिम्मेदारियों में आज लापरवाही करेंगी जिससे अव्यवस्था बढ़ेगी। क्रोध एवं वाणी में संयम रखकर आज का दिन शांति से बिताना ही हितकर रहेगा। संध्या के बाद सम्बन्धो को लेकर ज्यादा सतर्क रहें।

    कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
    आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर आपको किसी आयोजन में आमंत्रित किया जा सकता है परन्तु सतर्क रहें खुशनुमा माहौल किसी से कहा सुनी होने पर प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। आज आप में वैचारिक निखार आएगा लोगो की मदद भी बिना विचार करेंगे। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे स्त्री वर्ग किसी कारण से केवल दिखावे के लिए नाराज होंगी। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है।

    सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
    आप का आज का दिन मिश्रित फलदायी है। दिन के पूर्वार्ध में सेहत में गिरावट आने से बेचैनी बढ़ेगी। बीमारी पर आकस्मिक खर्च होगा। आज मनोकामना पूर्ति में कुछ ना कुछ बाधा अवश्य आएगी। भाई-बंधुओ के बीच मनमुटाव हो सकता है। अपनी वाणी एवं व्यवहार में सावधानी बरतें। जमीन-जायदाद सम्बंधित कार्यो को फिलहाल स्थगित करें। अनापेक्षित यात्रा से थकान बढ़ेगी। धन की उधारी आज ना करें। मध्यान बाद का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा। व्यवसाय अथवा घरेलू सम्बन्धो से धन की प्राप्ति होगी। महिलाये स्पष्ट बोलने के कारण अन्य लोगो को अखरेगी।

    कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
    आज का दिन भी आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। घरेलु कार्यो एवं व्यवसाय के बीच आज तालमेल बैठाना परेशानी भरा रहेगा सहकर्मियों से नाराजगी के चलते कार्य पूर्ण तो होंगे परन्तु कुछ ना कुछ त्रुटि बनी रहेगी। दैनिक कार्यो में विलंब होने से सारे दिन की बनी बनाई योजना चौपट हो सकती है। आलस्य को त्याग लक्ष्य पर ध्यान लगाए थोडे विलम्ब से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। परिजनों के साथ नरमी बरतें। महिलाये आज ज्यादा भावुक रहेंगी मामूली बातो को दिल पर ले लेगी। धर्म कर्म में निष्ठा रहने पर भी कम समय देंगे तंत्र मंत्र में प्रयोग करेंगे।

    तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
    आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन नहीं लगेगा। आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। महिलाये आज दयनीय स्थिति से गुजरेंगी अनावश्यक परेशान ना करें। आध्यत्म से जुड़ने पर मानसिक शांति मिल सकती है। संतानो के विषय मे भी आज कोई अशुभ समाचार मिलने की सम्भावना है।

    वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
    आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आकस्मिक फायदे कराने वाला रहेगा। आज आप किसी से अधिक व्यवहार करना पसंद नहीं करेंगे इससे कई समस्याओं से भी बचे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज आपके योगदान की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ जनो के साथ नविन संपर्क बनेंगे संध्या के समय व्यवसाय में तेजी आने से धन की आमद आशा से अधिक रहेगी। स्त्री-पुत्र से भी आज लाभदायक समाचार मिल सकते है। विपरीत लिंगीय आकर्षण आज कम रहेगा। संध्या बाद का समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे लंबी यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। महिलाओ की मांगे तुरंत पूरी करें अन्यथा परेशानी होगी।

    धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
    आज का दिन आपको मिला जुला फल देने वाला रहेगा। आज आप पुराने कार्यो को विराम दे नए अनुबंध हाथ में लेने के प्रयास करेंगे परंतु इसमें कई व्यवधान आ सकते है प्रयासरत रहें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को आज अतरिक्त कार्य करने पर परेशानी होगी लेकिन इसका शुभ फल भी मिलेगा। आर्थिक प्रयोजन में विलम्ब होगा फिर भी आवश्यकता से अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे अनैतिक कार्यो से आज बचकर रहें हानि हो सकती है। परिजनों में किसी ना किसी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। महिला वर्ग काम के बोझ से अस्वस्थ हो सकती है।

    मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
    आज का दिन आप आनंद मनोरंजन में बितायेंगे। पूर्व में किये गए प्रयास आज सफल होने से मानसिक शांति मिलेगी। नए कार्य अनुबंधों की योजना तैयार रखें शीघ्र ही इसपर कार्य आरम्भ करना पड़ेगा। आज पूँजी निवेश भविष्य के लिए उत्तम रहेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता का अनुभव होगा लेकिन दूर रहने वाले रिश्तेदारों एवं आसपडोसियो से संबंध सामान्य नही रहेंगे। महिलाओ को भी धन सम्मान का लाभ मिलेगा संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत होगा। लंबी दूरी की यात्रा आज ना करें लाभ की जगह खर्च होगा साथ ही चोटादि का भय भी रहेगा। 

    कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
    आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किये निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। कमीशन के कार्यो से मध्यम लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आज घरेलू कलह से अशांत रहेगा अपनी गलती ना मानने से मतभेद के लंबे खिंचने के आसार है। आसपडोसियो से भी तकरार होने की संभावना है। संध्या के बाद थोड़ी बहुत शांति मिलेगी फिर भी आज के दिन मौन धारण करने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा।

    मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
    आज का दिन आप के मन के अनुरूप रहेगा। आज दिखावे आडंबर पर अधिक खर्च करेंगे। मौज-शौक मनोरंजन में दिन का अधिकांश समय व्यतीत होगा। कार्य व्यवसाय में आज आशा से अधिक धन लाभ होगा लेकिन हाथ खुला रहने से बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहने से दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। सामाजिक स्तर पर आज आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी महिलाये आज इसके विपरीत कंजूसी करेंगी संचय को ज्यादा महत्त्व देंगी। बुजुर्गो का सम्मान करें उनकी आवश्यकताओं पर भी ध्यान दें अन्यथा नई समस्या खड़ी हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

    Bottom Post Ad

    Trending News