Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Big News:शिक्षक के निधन से क्षेत्र में चहुंओर शोक की लहर


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया :---आदर्श रामलीला कमेटी नगवा रंगमंच के हरफन कलाकार, संचालक एवं शिक्षक सूर्यनारायण पाठक (85) का निधन शनिवार की सुबह हो गया। निधन की सूचना पाकर उनके पैतृक आवास पर चाहने वालों का तांता लगा रहा। ज्ञात हो कि स्वर्गीय पाठक 1965 से 2022 तक आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच का संचालन करते हुए किसी भी भूमिका को जीवंत निभाते रहे। एक शिक्षक होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हमेशा हाथ बंटाया।

    उनके निधन पर पं0 अश्वनी कुमार उपाध्याय, पूर्व प्रधान चंद्रकुमार पाठक, चंद्रप्रकाश पाठक, प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान, मानस मर्मज्ञ पं0 शिवजी पाठक, जवाहरलाल पाठक, डॉ0 बृकेश कुमार पाठक, पूर्व प्रधान मुन्ना पाठक, परमात्मानंद पांडेय, नितेश पाठक, पूर्व प्रधान विनोद गुप्ता, प्रताप पाठक खन्नू ,अरुणेश पाठक, राधाकृष्ण पाठक, अजीत पाठक, कृष्णकांत पाठक, बब्बन विद्यार्थी, पृथ्वी नाथ पाठक, जागेश्वर मितवा, जितेंद्र पाठक, लालू पाठक, अनिल पाठक, वीरेंद्रनाथ चौबे, राजनारायण पाठक, हरेराम पाठक ब्यास, रमन पाठक, कन्हैया राम मास्टर, संतोष यादव, कल्लू पाठक, हरिशंकर पाठक, भोला पाठक, काशीनाथ यादव आदि लोगों ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है।

    Bottom Post Ad

    Trending News