उत्तर प्रदेश अयोध्या
इनपुट: सुरेश राजाराम
अयोध्या :---ज्येष्ठ माह की दोपहरिया परेशान करने लगी है, तापमान बढ़ते क्रम में है। गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही हैं पानी पीने के तुरंत बाद हलक सूख जा रहा है। गर्मी अपने पूरे शबाब की तरह अग्रसर है। 25 तारीख से नौतपा भी लग रहा है। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ती रही है। मौसम विभाग प्रतिदिन तापमान के बढ़ते हुए आंकड़े जारी कर रहा है। विभाग का अनुमान है कि आगे तापमान और बढ़ेगा।
भारतीय ऋतु चक्र के हिसाब से जेठ से आषाढ़ यानी कि अप्रैल से जून का मौसम ग्रीष्म ऋतु का होता है। जेठ आते ही गर्मी अपने शबाब पर होती है। जेठ की दोपहरिया बहुत ज्यादा तपती है। सड़क या हाइवे पर चलने से कुछ दूर सामने मृगमरीचिका दिखाई दे रही है, यानी दूर से देखने पर पानी लेकिन पास जाने पर कुछ नही दिखता है। पानी बचाने का सबक भी यह मौसम देता है। इस मास में जल के दान को पुण्य माना गया है।
बीमारी से बचने लिए इस मौसम में बाहर कम निकलने की हिदायत दी जाती है। गर्मी के कारण इन दिनों बाजार में ग्राहकों की संख्या आधी से भी कम हो गई है। अपने गंतव्य से मंदिर तक पैदल नंगे पैर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह मौसम चुनौती भरा है। इसी लिए दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दोपहर में काम हो गई है। 12 के पहले और 5 के बाद दर्शन करने के लिए भक्त मंदिरों में जा कर रहे हैं। राम पथ पर छांव पाने की जददोजहद है। धूप से बचने के लिए फुटपाथ के किनारे दुकानदार कुछ बंदोबस्त किए हैं उन्हीं के सहारे श्रद्धालु चल रहे हैं।