उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बैरिया बलिया:----थाना बैरियाजनपद बलिया पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया व माननीय किशोर न्याय बोर्ड जनपद बलिया द्वारा निर्गत NBW वारण्ट आदेश के क्रम में 03 नफर वारण्टी अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया महोदय श्री मो0 फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया द्वारा निर्गत NBW वारण्ट के आदेश के क्रम में 02 नफर वारण्टी अभियुक्तगण 1.श्रीनाथ पुत्र अर्जुन धोबी निवासी सिताब दियर अठगांवा थाना बैरिया जनपद बलिया 02.दिनेश उर्फ प्रधान धोबी पुत्र झाकड़ धोबी निवासी सिताब दियर अठगांवा थाना बैरिया जनपद बलिया सम्बन्धित मु0नं0 374/24 सरकार बनाम उमेश धोबी एनसीआर नं0 -142/22 धारा 323 भादवि* में तथा माननीय न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जनपद बलिया द्वारा निर्गत NBW वारण्ट के आदेश के क्रम में 01 नफर वारण्टी अभियुक्त त्रिभुवन राम पुत्र स्व0 भगेलू राम निवासी श्रीपालपुर थाना बैरिया जनपद बलिया सम्बन्धित मु0अ0नं0-531/23 धारा 323,506, 345 भादवि* में पुलिस टीम द्वारा उनके घर व मिलने वाले सम्भावित स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया ।
गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तगण का विवरण-
मु0नं0-374/24 बनाम उमेश धोबी एनसीआर नं0 142/22 धारा 323 भादवि
1. श्रीनाथ पुत्र अर्जुन धोबी निवासी सिताब दियर अठगांवा थाना बैरिया जनपद बलिया
2. दिनेश उर्फ प्रधान धोबी पुत्र झाकड़ धोबी निवासी सिताब दियर अठगांवा थाना बैरिया जनपद बलिया
मु0नं0-531/23 धारा 323,506, 345 भादवि
3. त्रिभुवन राम पुत्र स्व0 भगेलू राम निवासी श्रीपालपुर थाना बैरिया जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1 उ0नि0 श्री अवधेश कुमार थाना बैरिया , बलिया
2.उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार पासवान थाना बैरिया , बलिया
3.हे0का0 भास्करनाथ थाना बैरिया बलिया
4.का0 पवन कुमार यादव थाना बैरिया बलिया
5.का0 अजीत यादव थाना बैरिया बलिया
6.का0 आशीष सैनी थाना बैरिया बलिया