Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    News:होनहार बच्चे भारत के भविष्य हैं, इनका हौसला बढ़ाते रहना चाहिए : नफीस अख्तर



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    बलिया:--आईसीएसई बोर्ड परीक्षा की हालही में जारी हुए परीक्षा परिणाम में जनपद के काशीपुर निवासी गौतम यादव के पुत्र मयंक यादव ने जिले में पांचवा स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया। जिससे उनके परिवार एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर व्याप्त है।
     मयंक की सफलता की सूचना पर सोमवार की शाम घोड़हरा गांव के पूर्व प्रधान नफीस अख्तर ने छात्र मयंक का हौसला बढ़ाते हुए उसे स्मृति चिन्ह, डायरी, कलम, बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान नफीस अख्तर ने कहा कि यही सब होनहार बच्चे भारत के भविष्य हैं। ऐसे बच्चों का हौसला बढ़ाते रहना चाहिए। ताकि यह अपने मंजिल को प्राप्त कर सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सके। कहा कि मयंक की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है।
     
    इस अवसर पर डॉ0 हरेंद्रनाथ यादव, डॉ0 एच एन यादव, बब्बन विद्यार्थी, नवीन यादव, शिक्षक विवेक सिंह, सुभाष यादव, अजय पाल यादव, चिरंतन गुप्ता, मदन यादव आदि मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News