उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
गड़वार बलिया:----थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत होने के 24 घण्टे के अन्दर दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.05.2025 को थाना गड़वार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 117/25 धारा 64, 332(b) बीएनएस थाना गड़वार जनपद बलिया सें सम्बन्धित नामजद अभियुक्त पिंन्टू सिंह उर्फ धनन्जय कुमार सिंह पुत्र रामायन सिंह निवासी ग्राम चांदपुर चट्टी थाना गड़वार जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांक 31.05.2025 को प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह थाना गड़वार बलिया मय हमराही फोर्स द्वारा थाना गड़वार क्षेत्र अन्तर्गत त्रिकालपुर चट्टी से समय करीब 08.35 बजे गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
सम्बन्धित अभियोग-
1.मु0अ0सं0 117/25 धारा 64, 332(b) बीएनएस थान गड़वार जनपद बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.पिंन्टू सिंह उर्फ धनन्जय कुमार सिंह पुत्र रामायन सिंह निवासी ग्राम चांदपुर चट्टी थाना गड़वार जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.श्री रत्नेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक गड़वार जनपद बलिया
2.हे0का0 मुसाफिर थाना गड़वार जनपद बलिया
3.का0 श्रवण कुमार थाना गड़वार जनपद बलिया