Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    नाग चम्पा की देखभाल का तरीकाअन्य महत्वपूर्ण बातें : SKGupta

    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 


    बलिया उत्तरप्रदेश:--नाग चम्पा, जिसे प्लुमेरिया (Plumeria) के नाम से भी जाना जाता हैं, एक सुंदर और सुगंधित फूल वाला पौधा हैं। इसकी देखभाल के लिए कुछ खास बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखना जरूरी हैं।

    नाग चम्पा की देखभाल का तरीका:-

    1. मिट्टी
    नाग चम्पा को अच्छी जल-निकासी वाली मिट्टी पसंद होती हैं। आप गार्डन की मिट्टी, खाद और थोड़ा सा रेत मिलाकर इसका मिश्रण बना सकते हैं।

    2. पानी
    जब गमले की मिट्टी थोड़ी सूखी लगे, तभी पानी दें। ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं।

    3. सूर्य का प्रकाश
    नाग चम्पा को भरपूर धूप की आवश्यकता होती हैं। इसे कम से कम 6-7 घंटे की धूप मिलनी चाहिए।

    4. खाद
    चम्पा के पौधे को ज्यादा खाद की जरूरत नहीं पड़ती, इसे हर 3 महीने में एक बार वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद दें सकते हैं।

    5. कीट-फंगस
    नाग चम्पा के पौधे को बहुत कम कीट-फंगस लगने का खतरा रहता हैं। कभी-कभी इसके पौधे पर चीटियां देखने को मिल जाती हैं, जिसे आप नीम का तेल या अन्य जैविक कीटनाशकों का उपयोग करके भगा सकते हैं।

    अन्य महत्वपूर्ण बातें:-

    ● नाग चम्पा को धूप में रखें। 

    ● सर्दियों में इसे बहुत कम पानी दें। 

    ● हर 3 महीने में मिट्टी में खाद मिलाएं।

    ● यदि आप नाग चम्पा को गमले में लगा रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि गमले में जल-निकासी छिद्र हो।

    ● नाग चम्पा के पौधे की कटिंग से बहुत सारे पौधे उगा सकते हैं।

    ● नाग चम्पा के फूलों की खुशबू तनाव और चिंता को कम करने में मदद करती हैं।

    ● नाग चम्पा के फूलों का उपयोग पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता हैं।

    Bottom Post Ad

    Trending News