उत्तर प्रदेश/बिहार
इनपुट:सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश/बिहार:---नालंदा जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 22 लोगों की जान गई।अन्य जिलों में भोजपुर (5), सिवान (4) और कई अन्य जिलों में भी मौतें हुई हैं।
जबकि उत्तर प्रदेश में विभिन्न जिलों में आंधी और बारिश से संबंधित घटनाओं में 22 लोगों की मौत हुई है।इनमें से 13 मौतें बिजली गिरने से और 9 अन्य घटनाओं, जैसे मकान ढहने और पेड़ गिरने से हुई हैं।
*उत्तर प्रदेश राज्य के राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार,जनपदवार हुई मौतों का विवरण निम्नलिखित है:*
फिरोज़ाबाद: 2 मौतें
कानपुर देहात: 2 मौतें
सीतापुर: 2 मौतें
गाज़ीपुर: 1 मौत
गोंडा: 1 मौत
अमेठी: 1 मौत
संत कबीर नगर: 1 मौत
सिद्धार्थनगर: 1 मौत
बलिया: 1 मौत
कन्नौज: 1 मौत
बाराबंकी: 1 मौत
जौनपुर: 1 मौत
उन्नाव: 1 मौत
आजमगढ़: 3 मौतें
फतेहपुर: 3 मौतें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है और अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।