उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---बलिया में गर्मी का बड़ा असर सड़के खाली नजर आ रही है । शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस लेकिन लोगों को यह महसूस हो रहा है मानों तापमान 45 डिग्री सेल्सियस हो।
सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। दोपहर में शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। लोग गमछा और टोपी का इस्तेमाल कर रहे हैं। विशेषकर दोपहर के बाद दोपहिया वाहनों की संख्या सड़कों पर कम दिखी। दोपहर बाद आसमान में बादलों का आवागमन भी हुआ लेकिन गर्मी जस की तस रही।
नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बिजली जाते ही लोग बाग-बगीचों और पेड़ों के नीचे राहत की तलाश करते दिखे। महिलाएं और बच्चे गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पिछले कुछ दिनों के तापमान के आंकड़े बताते हैं कि शुक्रवार और गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम 40 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस। जबकि सोमवार को अधिकतम 39 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।