उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
खेजुरी बलिया:---थाना खेजुरी जनपद बलिया पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं वाछिंत अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री रजनीश कुमार व थानाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार पाठक के कुशल नेतृत्व में थाना खेजुरी पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.06.2025 को थाना खेजुरी पुलिस टीम के उ0नि0 ज्ञानचन्द्र शुक्ला मय हमराह उ0नि0 मो0 अतहर व का0 लव कुमार के देखभाल क्षेत्र / चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन व थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 61/2025 धारा 69/352/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित *अभियुक्त कृष्ण कुमार पुत्र स्व0 राजबली राम निवासी ग्राम गढ़मलपुर थाना पकड़ी जनपद बलिया* की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त कृष्ण कुमार पुत्र स्व0 राजबली राम निवासी ग्राम गढ़मलपुर थाना पकड़ी जनपद बलिया को बेलौना चौराहे से समय करीब 08.25 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।
संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 61/2025 धारा 69/352/351(3) बीएनएस थाना खेजुरी जनपद बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. कृष्ण कुमार पुत्र स्व0 राजबली राम निवासी ग्राम गढ़मलपुर थाना पकड़ी जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 61/2025 धारा 69/352/351(3) बीएनएस थाना खेजुरी जनपद बलिया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री ज्ञानचन्द शुक्ला थाना खेजुरी जनपद बलिया
2. उ0नि0 श्री मो0 अतहर थाना खेजुरी जनपद बलिया
3. का0 लव कुमार थाना खेजुरी जनपद बलिया