Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    लोगों के कल्याण के लिए समर्पित हैं हमारे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री : बृजेश दुबे "रिंकू"


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया :-- क्षेत्र के एक स्थानीय लाज में दुबहर मंडल के अध्यक्ष बृजेश दुबे 'रिंकू' की अध्यक्षता में मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प सभा का आयोजन रविवार की देर शाम हुआ। सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजीव कुमार 'डम्पू' ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में देश एवं प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। आज भाजपा सरकार में बहू-बेटियां स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश पांडेय ने कहा कि मोदी-योगी की सरकार पारदर्शी शासन की प्रतीक है। मंडल अध्यक्ष बृजेश दुबे 'रिंकू' ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के सामर्थ्य का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। हमारे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ऐसे जननेता हैं, जो लोगों के कल्याण के लिए समर्पित हैं।
    इस मौके पर प्रमुख रूप से ओंकार सिंह,  हरिशंकर पाल, सोनू दुबे, बृजेश तिवारी, वीरेंद्र चौबे, अजय पांडेय, विक्रमादित्य चौबे, सरिता सिंह, किरण वर्मा, ओमप्रकाश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News