हरियाणा हिसार
इनपुट:सोशल मीडिया
हरियाणा हिसार:----हरियाणा के हिसार जिले से CBI ने कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालक सोमनाथ को गिरफ्तार किया। आरोप है कि सोमनाथ ने कई बच्चियों से रेप किया। उनकी वीडियो बनाई। फिर ये वीडियो पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिए।
40 साल का सोमनाथ दोनों पैरों से दिव्यांग है। वो अपनी दुकान पर खाने–पीने की चीजें भी रखता था। बच्चियां सामान खरीदने आती थीं। शुरुआत में छेड़छाड़ करता, फिर कुछ दिनों बाद उनका रेप करता था।
बच्चियों की फैमिली को इस बात का पता ही नहीं था। जब पोर्न वेबसाइट पर ये वीडियो अपलोड हुए तो जांच एजेंसियां हरकत में आईं। इंटरपोल से जानकारी जुटाई गई। IP एड्रेस हिसार का निकलकर आया। तब आरोपी की अरेस्टिंग हुई।