Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    NBW वारंट आदेश के क्रम में 02 नफर वांरटी अभियुक्त गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश जनपद- बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 



     बांसडीह बलिया:---थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय से प्राप्त NBW वारंट आदेश के क्रम में 02 नफर वांरटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
     पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/ वांछित अभियुक्तों/वारण्टीयों के विरुद्ध द्वारा चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बाँसडीह श्री प्रभात कुमार व प्रभारी निरीक्षक बांसडीह श्री संजय सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक– 30.06.2025 को थाना बांसडीह पुलिस टीम के उ0नि0 धर्मवीर यादव मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा मा0 न्यायालय ए0सी0जे0एम0 प्रथम बलिया द्वारा मु0न0 34/16 धारा 147, 452, 323, 504, 506 भादवि  सरकार बनाम सुधीर  थाना बांसडीह प्रकरण में निर्गत गैर जमानती वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी *अभियुक्त अनिल पुत्र वीरेन्द्र निवासी रघुवरनगर थाना बाँसडीह जनपद बलिया* को वारण्टी के घर से समय 08.20 बजे हिरासत पुलिस लिया गया ।
             
     इसी क्रम में उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा मा0 न्यायालय ए0सी0जे0एम0 प्रथम बलिया द्वारा मु0न0 -4156/12 धारा 147,148,149, 336, 323, 324, 504, 506  भादवि  सरकार बनाम संजीत कुमार सिंह थाना बांसडीह प्रकरण में निर्गत गैर जमानती वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी *अभियुक्त संजीत कुमार सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी विद्याभवन नरायनपुर थाना बाँसडीह जनपद बलिया* को वारण्टी के घर से समय 08.45 बजे हिरासत पुलिस लिया गया ।  गिरफ्तार वारण्टीगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है । 

    वारण्टी अभियुक्तगण का विवरण-
    मु0न0 34/16 धारा 147, 452, 323, 504, 506 भादवि  सरकार बनाम सुधीर  थाना बांसडीह
    1.अनिल पुत्र वीरेन्द्र निवासी रघुवरनगर थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 35 वर्ष

    मु0न0 -4156/12 धारा 147, 148, 149, 336, 323, 324, 504, 506  भादवि  सरकार बनाम संजीत कुमार सिंह थाना बांसडीह
    2. संजीत कुमार सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी विद्याभवन नरायनपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 41 वर्ष
    गिरफ्तार करने वाली टीमः-
    1.उ0नि0 धर्मवीर यादव थाना बांसडीह जनपद बलिया।
    2.उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार थाना बांसडीह जनपद बलिया।
    3.हे0का0 उमेश यादव थाना बांसडीह जनपद बलिया।
    4.हे0का0 सूरज गिरी थाना बांसडीह जनपद बलिया।

    Bottom Post Ad

    Trending News