उत्तर प्रदेश गोंडा
इनपुट:सोशल मीडिया
गोंडा :---यूपी STF और पुलिस ने गुरुवार को गोंडा में एक बेटी की शादी कराई। SP विनीत जायसवाल अपनी पत्नी डॉ. तन्वी के साथ शादी में पहुंचे। STF CO डीके शाही सुबह से डटे रहे। दूल्हा प्रदीप शाम को बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। SP और अन्य पुलिसवालों ने बारात का स्वागत किया।
द्वार पूजा में एसपी, CO डीके शाही और ASP पश्चिमी राधेश्याम राय पगड़ी में नजर आए। CO तरबगंज डॉ. यूपी सिंह और उमरी बेगमगंज थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने भाई का फर्ज निभाया। दुल्हन को स्टेज तक ले गए। जयमाल के बाद पहले दुल्हन की मां शकुंतला, फिर पुलिसवालों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी का सारा खर्चा STF और पुलिस ने उठाया है।मामला उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के धन्नीपुरवा गांव का है। दुल्हन के भाई की डेढ़ महीने पहले लुटेरों ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद लड़के वालों ने लुटेरों के डर से शादी करने से इनकार कर दिया। एक तो भाई की मौत, दूसरी तरफ बहन की शादी टूट गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पता चलने पर STF और यूपी महिला आयोग ने बिटिया की शादी की पूरी तैयारी की।