Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Thief:चोरी से सम्बंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 49 अदद सरिया के टुकडे (लगभग 50 किग्रा.) बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 



    रसड़ा बलिया:---थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी से सम्बंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 49 अदद सरिया के टुकडे (लगभग 50 किग्रा.) बरामद। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।

    उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.06.2025 को उ0नि0 अरूण कुमार सिंह मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर चोरी से सम्बन्धित पंजीकृत मु0अ0सं0 240/2025 धारा 303(2),317 (3),324(3) BNS के सम्बन्ध में क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित *अभियुक्त सोनू कुमार राम पुत्र लाल मोहर राम निवासी ग्राम गोपालपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया* को सांवरा हाल्ट के पास से स्पेलेण्डर प्लस, रजिस्ट्रेश नं0 UP 60 BD 0664 मोटरसाइकिल पर लदी हुई 6 सूत की 12 अदद सरिया, 4 सूत की 37 अदद सरिया के साथ समय करीब 17.53 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय बलिया चालान किया गया ।
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    1. सोनू कुमार राम पुत्र लाल मोहर राम निवासी ग्राम गोपालपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष 
    बरामदगी-
     49 अदद सरिया के टुकडे लोहे का लगभग 50 किलो ग्राम । 
    स्पेलेण्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नं0 UP 60 BD 0664  
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
    1. उ0नि0 श्री अरूण कुमार सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
    2. मु0आ0 अरविन्द कुमार त्रिपाठी थाना रसड़ा जनपद बलिया । 
    3. आरक्षी दिनेश कुमार यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया । 



    Bottom Post Ad

    Trending News