उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
सिकंदरपुर बलिया:---अवगत कराना है कि दिनांक 23.07.2025 को समय लगभग 14.00 बजे थाना सिकन्दरपुर क्षेत्र अन्तर्गत मझवलिया गांव में नायब तहसीलदार श्री सी0पी0 यादव तहसील सिकन्दरपुर, सचिव नवानगर ब्लॉक श्री प्रमोद कुमार सिंह व ग्राम प्रधान द्वारा थाना सिकन्दरपुर पुलिस के साथ ग्राम मझवलिया में सरकारी नाली का निर्माण करवाया जा रहा था तभी अचानक मनोहरलाल पुत्र महेश प्रसाद के द्वारा भारी संख्या में लोगो को इक्कठा करते हुये सरकारी नाली का निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया गया व लाठी डण्डों का प्रयोग करते हुये पत्थर बाजी की गयी । जिसमें कुछ पुलिस कर्मचारीगण को चोट लग गयी, इसी बीच आ0 आयुष सिंह के सिर पर गम्भीर चोट आयी है । पुलिस के साथ महिला पुलिस कर्मचारीयों के द्वारा 08 उपद्रवियों जिसमें 05 महिलाये है, को हिरासत में लेकर थाना स्थानीय लाकर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री रजनीश की विडियो बाइट!

TREND