Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    News:21अगस्त को कल्याण सिंह की चतुर्थ पुण्य तिथि हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी

                                                                               
    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट:संतोष मिश्रा
    विधायक राम चन्द्र यादव ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को दिया दिशा निर्देश!                                                                        

    रुदौली,अयोध्या :--उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे पद्म विभूषण कल्याण सिंह"बाबू जी "की चतुर्थ पुण्य तिथि हिंदू गौरव दिवस के रूप में राम कथा पार्क अयोध्या में 21अगस्त को मनाया जाएगा जिसमे रुदौली विधान सभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता  शामिल होगे भाजपा सभासद कुलदीप सोनकर के मंगलबाजार आवास पर आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओ की बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक राम चंद्र यादव ने कहा की कल्याण सिंह की चतुर्थ पुण्य तिथि हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह पिछड़ों एवं दलित, शोषित, पीड़ित वंचित समाज के सच्चे हितैषी रहे इनके अधिकार दिलाए जाने के लिए आजीवन संघर्ष रत रहे ।अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में पिछड़ों, किसानों नव जवानों दलितों को अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं से लाभान्वित किया श्री राम जन्म भूमि आंदोलन एवं मंदिर निर्माण के लिए अपनी सरकार को बलिदान कर दिया जिससे हिंदू समाज गर्व की अनुभूति कर रहा है उनकी चतुर्थ पुण्य तिथि को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा जिसमे रुदौली विधान सभा क्षेत्र से हजारों लोगों की भीड़ अयोध्या पहुंच कर जन नायक कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी विधायक ने बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को इस संबंध में दिशा निर्देश देते हुए सभी से जुटने का आह्वान किया इस संबंध में 26जुलाई को बाबा बाजार मंडल की बैठक भक्त नगर तथा 27 अगस्त को मवई मंडल की बैठक ब्लाक परिसर एवं शुजागंज मंडल की बैठक मीनापुर विद्यालय में संपन्न होगी बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राम राज लोधी ने किया प्रमुख उपस्थित लोगों में पूर्व नगर अध्यक्ष शतींद्र प्रकाश शास्त्री, पूर्व नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी ,राज किशोर सिंह,सभासद गण ज्ञान प्रकाश मिश्र,कुल दीप सोनकर ,राम राज लोधी,उमा शंकर कसौधन,लाल चंद्र लोधी,विनय कुमार लोधी,महेश कश्यप, गुफरान सहित नरेंद्र लोधी ,मनीष आर्य कृष्ण कुमार कौशल,सतीश कुमार वैश्य,राजेश वैश्य,राज कुमार सोनकर,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Bottom Post Ad

    Trending News