उत्तर प्रदेश कुशीनगर
इनपुट:सोशल मीडिया
शरीर पर गहरे जख्म, घुटने जमीन पर टिके; 3 साल से था अफेयर
कुशीनगर उत्तर प्रदेश :--"यूपी के कुशीनगर में प्रेमी-प्रेमिका को मारकर पेड़ से लटका दिया गया। दोनों के शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। लड़के की पैंट पर खून के धब्बे थे, जबकि लड़की का सिर फटा हुआ था। दोनों के घुटने जमीन से छू रहे थे।
प्रेमी-प्रेमिका मंगलवार दोपहर 3 बजे से घर से लापता थे। बुधवार सुबह 6 बजे ग्रामीणों ने घर से 400 मीटर दूर आम के बाग में दोनों के शवों को पेड़ से लटकते देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को पेड़ से उतरवाया। शुरुआती जांच में पुलिस को यह हत्या का मामला लग रहा है।
प्रेमी-प्रेमिका पड़ोसी थे। लड़की 15 साल की थी, जबकि लड़का 19 साल का था। दोनों के बीच 3 साल से प्रेम संबंध था। अलग-अलग जाति के होने के कारण घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। दोनों परिवारों के बीच पहले से रंजिश थी। इस रिश्ते को लेकर पहले भी गांव में दो बार पंचायत हो चुकी थी।